Weight Loss Tips:जब लोग बढ़ते वजन से परेशान हो जाते हैं तो फिर हर किसी के मन में सबसे पहले डायटिंग का ख्याल ही आता है। वहीं, लोग कई प्रकार के डाइट प्लान की भी सलाह देते हैं। जबकि तेजी से वजन कम करने के लिए आजकल कई प्रकार के डाइट प्लान ट्रेंडिंग में हैं। चूंकि नॉन वेज फूड्स से प्रोटीन प्राप्त है। इसके लिए डॉक्टर्स डाइट में नॉन वेज शामिल करने के लिए कहते हैं।

हालांकि, वेजिटेरियन लोगों के लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल थोड़ा मुश्किल हो जाता है, और वो सोचते हैं अपने बढ़ते वजन को केसे कंट्रोल करे। वही बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो फिर आप भी Vegetarian Diet जरूर फॉलो करें-

Weight Loss Tips:
जानिए बढ़ते वजन को केसे कंट्रोल करे

Vegetarian Diet फॉलो करने के फायदे

इस डाइट में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे ह्रदय रोग, डायबिटीज और साथ ही उच्च रक्तचाप का खतरा कम हो जाता है। इसके आलावा, बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। Vegetarian Diet में साबुत अनाज, नट्स, फल और साथ ही सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

नाश्ता

अगर आप सोच रहे हैं वजन केसे कम करे तो सबसे पहले नाश्ते में भरपेट खाना खाएं। इस डाइट में नॉन वेज को शामिल नहीं किया जाता है। इसके लिए आप फाइबर युक्त साबुत अनाज और साथ ही ओट्स खा सकते हैं। साथ ही नट्स और सीड्स भी नाश्ते में आप शामिल कर सकते हैं।

दिन का खाना

दिन के खाने में आप ब्राउन राइस और साथ ही फलियां का सेवन कर सकते हैं। जबकि इसके अलावा आप सेब, बेरीज और साथ ही एवोकाडो को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिनर

डिनर हमेशा हल्का ही लेना चाहिए। इसके लिए आप नूडल्स और साथ ही सलाद का भी सेवन कर सकते हैं। वहीं, पाचन तंत्र को मजबूत करने और साथ ही मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव रखने के लिए दही जरूर खाएं।

जानिए वज़न को कंट्रोल करने के लिए क्या न खाएं

वेजिटेरियन डाइट में बर्गर, तली और साथ ही स्टोर की हुई चीजें से आप जरूर दूरी बनाएं। इसके अलावा, पास्ता, ब्रेड, सोडा, चीनी युक्त ड्रिंक्स से भी आपको परहेज करना होगा । डाइट में शुगर के सेवन से कैलोरीज गेन होती है। यह आपके वजन घटाने में बाधक साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए ही हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या फिर किसी मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या फिर संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में सबसे पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here