आये दिन अखबार में बलात्कार की खबरे आती ही रहती हैं। पुरे देश में महिलाओं के साथ अत्याचार आम बात होगई हैं। चाहे गाव हो या फिर बड़े शहर महिलाओं को हमेशा निशाना बनाया जाता हैं। कई बार तो घर में ही उन्हें यौन उत्पीडन का सामना करना पड़ता हैं और उन्हें  बेबस होकर उसे सहना पड़ता हैं.

जिले के मुंगराबादशाहपुर नगर के चेयरमैन भाजपा नेता शिव गोविंद साहू व उनके साथियों पर एक गांव की युवती के परिजनों ने कई महीनों से रेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर चेयरमैन एवं भाजपा नेता शिव गोविंद साहू व उनके साथियों पर कई महीनों से रेप करने का अरोप लगाया है। लेकिन परिजनों का ये भी आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। वही पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पुलिस के संज्ञान में मामला आया है और जांच की जा रही है।

#BharatSamachar #Jaunpur :- BJP नेता नें अपने साथियों के साथ कई महीनो तक युवती से किया रेप .

Gepostet von Bharat Samachar TV am Samstag, 1. August 2020

आपको बता दें कि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका के लिए भाजपा के शिव गोविंद साहू ने 4241 मत पाकर जीत दर्ज की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here