यूपी : यह खबर उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आ रही है। जहा एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाकर एक धर्म विशेष की लड़की से चार महीने पहले विवाह कर लिया और उसके जेवर-नकदी हड़प ली। भाई का फोन आने पर युवक के धर्म का खुलासा होने से हैरत में आई लड़की ने जेवर-नकदी वापस मांगी तो फिर मंगलवार की सुबह वह युवक लड़की से मारपीट करने लगा। इस पर लड़की ने कोतवाली में तहरीर दी है। लड़की की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मो. गब्बर पुत्र लियाकत अली लालगंज कोतवाली क्षेत्र के समेरपहा गांव का रहने वाला है। उसने गदागंज थाने के एक गांव की एक लड़की को सोशल मीडिया पर अपने प्रेम जाल में चार महीने पहले फंसा लिया। आरोप है कि उसने अपना धर्म छिपाकर लड़की को उसके ही धर्म-जाति का बताकर 29 मई को रायबरेली शहर के मंशादेवी मंदिर में उस लड़की से ब्याह भी रचा लिया।

बता दे कि लड़की की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि दोनों प्रेम से साथ-साथ रह रहे थे। इस बीच आरोपी गब्बर ने धोखे से लड़की के डेढ़ लाख के जेवर और साथ ही एक लाख रुपए भी हड़प लिए। वही फिर एक दिन मोबाइल पर गब्बर के भाई का फोन आया। फोन पर मुस्लिम नाम सुनकर लड़की पूरी तरह से चौंक गई।

वही उसने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि आरोपी मुसलमान है। धर्म-जाति छिपाकर मंदिर में शादी करने और जेवर-नकदी हड़प लेने पर लड़की खुद को ठगा महसूस करने लगी। उसने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ धोखा देकर शादी रचाने और साथ ही दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here