आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फिर से एक बार चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक टीवी अभिनेत्री ने एक बहुत ही चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है। अभिनेत्री के मुताबिक शादी के बहाना बना कर एक व्यक्ति ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बात को लेकर अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई है। एक्ट्रेस की रिपोर्ट पर अब मुंबई पुलिस ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि ऐक्ट्रिस ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही ये पूरा मामला सामने आया । वहीं अब पुलिस ने भी इस केस पर अपनी जांच कर रही है। टीवी अभिनेत्री ने अपने बयान में ये आरोप लगाया है कि आरोपी ने उस से शादी करने का वादा किया और फिर बाद में कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।


एएनआई ने ट्वीट ये किया, ‘एक टीवी ऐक्ट्रिस के बयान के आधार पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उसने ये आरोप लगाया है कि शादी के बहाने कई बार आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कई आईपीसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।’

बता दे कि पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक) और भारतीय दंड संहिता की 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), के तहत मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में ये मामला पहली बार नहीं हुआ है। इस तरह की खबरें पहले भी कई बार सबके समाने आ चुकी हैं। जहां शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाने और साथ ही दुष्कर्म जैसी बातें भी समने आईं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here