आज का राशिफल – ग्रहों की स्थिति-सूर्य एवं शुक्र मेष राशि में चल रहे हैं। बुध एवं राहु वृषभ राशि में चल रहे हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में चंद्रमा हैं जो कि शाम के वक्त मकर राशि में प्रवेश करेगा । कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। वही ग्रहों की स्थिति सामान्य से थोड़ी खराब है। शाम के बाद व थोड़ी खराब हो जाएगी क्योंकि शनि और साथ ही चंद्रमा विषयोग का निर्माण कर रहे हैं।
आज का राशिफल-
मेष – आज स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है। आज स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी आज ठीक-ठाक रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आप ठीक चलते रहेंगे। जबकि आज आपके लिए काली वस्तु का दान करना बेहद अच्छा रहेगा।
वृषभ– आज दोपहर के बाद आप खराब समय से निकलेंगे लेकिन अधिक अच्छा आपका वो भी समय नहीं रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम की स्थिति प्रभावित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। आज वृषभ वाले गणेश जी की अराधना करते रहें।
मिथुन-परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति भी आज ठीक ठाक रहेगी। पूरा साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। एक आप सब शनिदेव की अराधना करते रहें।
कर्क– आज आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रेम की स्थिति भी आज बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आज आप कोई रिस्क न लें। आज आपका समय थोड़ा मध्यम रहेगा। आज आप काली वस्तु का दान करें।
सिंह– आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आज आपका रुका हुआ काम फिर चल पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। आज के दिन आप शनिदेव की अराधना करते रहें।
कन्या-भावनाओं में बहकर आज आप कोई भी निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए आज बेहद असमंजस की स्थिति है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। आज कन्या राशि वाले शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी प्रभावित हो सकती है। सीने में विकार हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है । स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा। आज आप शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक आज किया गया पराक्रम सार्थक होगा। व्यवसायिक सफलता के साथ आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति भी आपकी करीब-करीब ठीक ही रहेगी। आप आप नीली वस्तु का दान करें।
धनु– आज थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वही आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पूंजी निवेश अभी बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य और व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। आज आप नीली वस्तु का दान जरूर करें।
मकर– आज सामान्य से थोड़ा नीचे की स्थिति दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार में बहुत बचकर पार करें। सीने में विकार की आशंका है। आज मकर वाले भी नीली वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ-आर्थिक मामलों को सोचकर आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति भी आज करीब-करीब ठीक रहेगी। बाकी बिंदुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप सभी को शनिदेव की अराधना करना उचित होगा।
मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। थोड़ा भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा अभी रोक दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। आज आपका व्यापार भी करीब-करीब ठीक-ठाक रहेगा। आज आप भगवान शिव की अराधना करते रहें।