आज का राशिफल 20 मई 2021 : ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु हैं। मिथुन राशि में मंगल हैं। चंद्रमा सिंह, केतु वृश्चिक, शनि मकर और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
आज का राशिफल 20 मई 2021 –
मेष-भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचे । प्रेम पक्ष थोड़ा कलहकारी है। व्यवसायिक स्थिति आज ठीक है आपकी। अपने वाणी पर आप नियंत्रण रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-अपने, पिता, प्रेम और साथ ही संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। आज आप कलह से बचें। व्यवसायिक स्थिति ठीक चल रही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन कुछ चीजें आज आपको डिस्टर्ब भी करेंगी। उस डिस्टर्बेंस के साथ आज का दिन आपका ठीक-ठाक निकल जाएगा। व्यवसायिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम में दूरी है। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलेगा। तांबे की कोई भी वस्तु अपने पास रखें।
सिंह-सितारों की तरह चमक रहे हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी आज आप की अच्छी है। आज आप भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या- आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। काल्पनिक भय, ज्यादा सोचकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार भी आज आपका ठीक है। सूर्यदेव को जल दें।
तुला- आज आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। बच्चों की और साथ ही अपनी सेहत पर ध्यान दें। आज आपको थोड़ी कमजोरी हो सकती है। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यवसायिक का भी लाभ दिख रहा है। आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। सूर्यदेव को जल दें।
धनु- आज आपका भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापार आपका सही चल रहा है। तांबे की वस्तु अपने पास जरूर पास रखें।
मकर-जोखिम भरा समय है। थोड़ी चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। शारीरिक स्थिति आपकी सही नहीं है। कोई रिस्क बिल्कुल भी न लें। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। तांबे की कोई भी वस्तु आज आप किसी को दान अवश्य करें।
कुंभ-जीवनसाथी का भरपुर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में भी आप तरक्की करेंगे। प्रेम मध्यम, स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
मीन- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम भी आपका चल पड़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
इस आर्टिकल को शेयर करे