खिलौना बनाकर देश बनेगा आत्मनिर्भर – PM नरेंद्र मोदी

रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को आत्मनर्भर बनाने के लिए लोकल फ़ॉर वोकल के तहत अधिक से अधिक खिलौनों का निर्माण करना चाहिए। खिलौना उद्योग आत्मनिर्भर भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पीएम मोदी ने खेल उद्योग से अपील करते हुए कहा कि अब भारतीय खिलौनों के लिए आवाज उठाने का समय आ गया है।

मन की बात के 68 वे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खिलौना से जुड़े बहुत ही ऐसे कुशल कारीगर है, जो अच्छे सुंदर व आकर्षक खिलौने बनाने में उन्हें महारत हासिल है, और भारत में तो हमेशा से ही स्थानीय खिलौनों की मांग रही है।

उन्होंने बताया कि विश्व खिलौना उद्योग लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का है, परंतु इतना बड़ा खिलौना उद्योग होने के बाद भी उसमें भारत का योगदान बहुत ही कम है, और विश्व खिलौना उद्योग में मजबूत पकड़ बनाने के लिए भारत को अधिक से अधिक खिलौनों का निर्माण करना चाहिए। जिससे कि भारत को विश्व खिलौना उद्योग का हब बनाया जा सके।

खिलौना उद्योग इतना व्यापक होने के बावजूद भी उस में युवाओं की कमी बिल्कुल भी उचित नहीं है, घरेलू उद्योग, लघु उद्योग ,निजी उद्योग और बड़े उद्योग सभी इसके अंतर्गत आते हैं, इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

Leave a Comment