हिंदी में एक कहावत है घर में बच्चा नहीं हो रहा इसके लिए पड़ोसी जिम्मेदार है कुछ ऐसा ही हाल बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का है। दरअसल पाकिस्तान ने एक विवादित नक्शा जारी किया है जिसमें कुछ विवादित हिस्सों को शामिल किया गया है। इस पर सुशील मोदी ने विपक्ष पर तंज कसा। अगर पाकिस्तान भारत के कुछ हिस्सों को अपने नक्शे में शामिल करता है तो यह भाजपा सरकार की ही तो हार हुई लेकिन सुशील मोदी उल्टा विपक्ष पर ही तंज कस रहे हैं।

बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पाकिस्तान के नए एवं विवादित नक्शे पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता का कहना है कि अपने नए नक्शे में पाकिस्तान ने कुछ भारतीय इलाकों को शामिल किया है लेकिन इस पर विपक्ष की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, राजद और वाम दल ने किसी भी विपक्षी दल ने पाकिस्तान के इस हरकत की आलोचना नहीं की है। मोदी ने सवाल किया कि भारत के विपक्षी दलों के इस रवैये पर क्या उनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। 

पाकिस्तान के इस नए नक्शे पर बयान जारी नहीं करने पर सुशील मोदी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कई ट्वीट किए हैं। भाजपा नेता ने कहा है कि नया विवादित नक्शा जारी कर पाकिस्तान ने भारत के आंतरिक मामले में दखल दिया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘जूनागढ़ के साथ पाकिस्तान की कोई सीमा नहीं लगती फिर भी उसने इस इलाके को अपना बताते हुए विवादित नक्शा जारी किया। पाकिस्तान की तरफ से यह हरकत खासकर उस दिन की गई जब पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।’

नेहरू के विरोध के बावजूद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ और भारतरत्न डा. राजेद्र प्रसाद उसके प्राण-प्रतिष्ठान अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। जूनागढ़ के उसी सोमनाथ मंदिर से माननीय श्री लालकृष्ण आडवाणी ने 1990 में राम रथयात्रा प्रारम्भ की थी, जिसकी सफलता अब भव्य राम मंदिर के रूप में साकार होने वाली। विडम्बना यह कि कांग्रेस, राजद और वामदल सहित किसी विरोधी दल ने पाकिस्तानी नक्शे के विरोध में ट्वीट तक नहीं किया, जबकि पाकिस्तान का पूरा विपक्ष इमरान सरकार के साथ खड़ा हुआ।  क्या भारत के विपक्षी दलों के ऐसे रवैये पर उनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं उठने चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here