बीजेपी सांसद रवि किशन एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने भोजपुरी गानों में अश्लीलता के खिलाफ मुद्दा उठाने को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वो भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला संसद में उठाएंगे और इसके खिलाफ कड़े नियम की मांग करेंगे। हालांकि, एक्टर के इस बयान को सुनने के बाद ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
यह भी पढ़ें : मोदीराज में भारत को पछाड़ आगे बढ़ा बांग्लादेश, अगले साल दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे गरीब देश होगा भारत
लोगों ने किया जमकर ट्रोल, दिखाया आइना
ट्विटर पर लोग रवि किशन के डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गानों को ढूंढकर शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि ‘भोजपुरी में अश्लीलता आपके ही दौर से शुरू हुई है।’ लोग रवि किशन के खिलाफ खूब जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- ”भोजपुरी में अश्लीलता आपके ही दौर से शुरू हुई है। खुद तो आपने ऐसे-ऐसे गानों पर डांस किया है और अब संस्कारों की गंगोत्री बन रहे हैं।” एक अन्य ने लिखा है- ”वो राजा चटईया पे बड़ा मजा आए किसका गाना है भला, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।”

यह भी पढ़ें : शुरू हुआ भाजपाई नौटंकी, नित्यानंद ने कहा- भाजपा की हार हुई तो कश्मीर से बिहार आ जाएंगे आतंकी
कुछ ने तो रवि किशन के उन गानों की पूरी लिस्ट ही शेयर कर दी है, जिसे वे अश्लील बता रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, यह व्यक्ति खुद कई सालों तक थर्ड ग्रेड की फिल्मों का हिस्सा रहा, जो कि बिल्कुल वल्गर थे और अचानक अब साधु बन गए।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के ट्वीट पर कुणाल कामरा का जवाब, कहा- लाइट यहां गई मगर फ्यूज आपके क्यों उड़ गए

बता दें रवि किशन ने कहा था- ‘कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं इसलिए अब वो इस मामले को संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा और विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करूंगा
यह भी पढ़ें : बेगूसराय : BJP नेता वंदना सिंह का केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर जुबानी हमला, कहा वो तो दोमुंहा सांप है
[…] […]