कई मर्तबा ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसने कई राजनेताओं को विवाद में खींच लिया। दरअसल कई मौकों पर हमारे देश के राजनेता महिलाओं के साथ विवादित हरकत करते दिख चुके हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद चर्चित मामलों पर एक नजर

साल 2016 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन गृहमंत्री बाबू लाल गौर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किसी कार्यक्रम के दौरान एक महिला को गलत तरीके से छूते कैमरे में कैद हो गए थे। गौर महिला के पीछे कमर के नीचे हाथ फेरते दिखे थे।

Screenshot 20200713 101603 Facebook

साल 2018 में तमिलनाडु के तत्काल राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित विवादों में घिर गए थे। दअसल हुआ ये था कि सवाल पूछ रही महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए वह उसके गाल पर हाथ फेर बैठे थे। मामले ने तूल पकड़ा तो राज्यपाल को महिला पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी थी।

Screenshot 20200715 081642 Gallery

BJP मंत्री ने भरी महफिल में उठाया महिला का घूंघट दरअसल जिला मुख्यालय पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश सरकार की चलाई जा रही अलग अलग योजनाओं का लाभ देने के लिए हितग्राहियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यमंत्री लालसिंह ने शिरकत की। जहां मंत्री ने हितग्राहियों को योजनाओं के अनुसार घर की चाबी, चैक और किसी को प्रमाण पत्र बांटे गए। तभी एक महिला हितग्राही प्रमाण पत्र के लिए के लिए मंच पर पहुंची। महिला घूंघट किए हुए थी। फोटो खिंचवाने के चलते मंत्री लालसिंह ने बिना कुछ सोचे समझे खुद ही महिला का घूंघट उठा दिया। मंत्री के ऐसा करते महिला हितग्राही कुछ देर के लिए ठिठक गई और प्रमाण पत्र लेकर वहां से रवाना हो गई। राजनीतिक पार्टियों में मंत्री के ऐसे व्यवहार की सभी ने निंदा की।

Screenshot 20200715 073156 Chrome

Modi के सामने ही मंच पर महिला मंत्री को गलत तरीके से छू लिया बीजेपी नेता ने

त्रिपुरा में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। जब पीएम मोदी कुछ परियोजनाओं का शुभारंभ कर रहे थे। उसी दौरान मंच पर मौजूद त्रिपुरा के मंत्री मनोज कांति देब ने अपनी सहयोगी सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री संतना चकमा की कमर पर हाथ रख रहे थे। वीडियो के मुताबिक, महिला मंत्री ने तुरंत मनोज कांति देब का हाथ हटा दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, Newspolitics.in इस Photo की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

navjivanindia 2019 02 ae3e2f6d 7143 4430 9540 880e96240967 pm modi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here