आपको बता दें कि पुडुचेरी में इस बार सत्ता की बाजी भारतीय जनता पार्टी के हाथ लग सकती है। एशिया नेट-सी फोर के ओपिनियन पोल के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों में से 23 से लेकर 27 पर भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को जीत मिल सकती है। वही कांग्रेस-डीएमके का गठबंधन 3 से लेकर 7 सीटों पर ही सिमट सकता है।

वहीं अन्य के खाते में 0 से लेकर 1 सीट जा सकती है। वही इस सर्वे के अनुसार पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को युवाओं का बड़े पैमाने पर समर्थन मिल सकता है। 18 से लेकर 25 साल तक की उम्र के 56 फीसदी लोग बीजेपी गठबंधन का समर्थन कर सकते हैं। वहीं 26 से लेकर 35 साल के आयु वर्ग के 48 फीसदी लोग भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सर्वे में हाल ही में अल्पमत के चलते सत्ता से बाहर नारायणसामी सरकार को लेकर भी सभी लोगों से राय ली गई है। वही इस सर्वे में शामिल करीब 34 फीसदी लोगों ने नारायणसामी सरकार के कामकाज को औसत करार दिया है, जबकि 29 फीसदी लोगों ने उनके काम को खराब माना है।

वही करीब 15 फीसदी लोग मानते हैं कि नारायणसामी का शासन बहुत ही बुरा था। जबकि करीब 20 फीसदी लोगों ने कांग्रेस सरकार के कामकाज को अच्छा बताया है। चुनावी जीत की संभावनाओं को लेकर 52 फीसदी लोगों का मानना ये है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिल सकती है। जबकि 33 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के जीतने की उम्मीद जताई है।

आपको बता दें कि पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके के साथ मिलकर लड़ रही है। इसके अलावा AINRC के साथ भी BJP ने हाथ मिलाया है। वहीं Congress ने डीएमके के साथ चुनावी समर में उतरने का फैसला लिया है। एशिया नेटसी फोर सर्वे के अनुसार 5 से लेकर 12 मार्च के दौरान सभी 30 विधानसभाओं के 5 हजार से अधिक लोगों की राय ली गई है।

आपको बता दें कि इस सर्वे में केंद्र शासित प्रदेश की 223 शहरी और साथ ही 113 ग्रामीण लोकेशंस को कवर किया गया है। बता दें कि पुडुचेरी में 6 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। इसी दिन तमिलनाडु और साथ ही केरल में भी मतदान होना है। जबकि पश्चिम बंगाल में भी 8 चरणों में मतदान होना है, इसके अलावा असम में तीन राउंड में वोटिंग होनी है। वही इन सभी 5 राज्यों के चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here