मुंगेर में फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी, कहां पुलिस को जनरल डायर बनने के अनुमति किसने दी

बिहार में यहां पहले चरण के मतदान जारी है तो वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए दिग्गजों ने कमर कस ली है। नेता एक दूसरे को जमकर आड़े हाथों ले रहे हैं। वहीं आज पटना में महागठबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा- साथ ही यह तक पूछ डाला कि क्या नितीश कुमार सो गए हैं ?

बिहार चुनाव को लेकर नारों की गूंज है वादों पर जोड़ हैं और नेताओं में जीतने की होड़ है। इस होड़ में नेता एक-दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार लालू के पूरे परिवार को चुनावी दंगल में घसीट रहे हैं, तो वही तो तेजस्वी यादव भी उन्हें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेर रहे हैं। आज महान गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुंगेर में पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं। वह क्या कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावा क्या किया? तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं, कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायल बनने की अनुमति किसने दी।

मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर घेर कर पीटा। बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गई। बिहार सरकार को बताना चाहिए कि पुलिस को लाठी चलाने की अनुमति किसने दी। तेजस्वी यादव ने इस घटना की किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच करने की मांग की है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि लिपि सिंह एक जेडीयू नेता की बेटी है, उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। वही प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मुंगेर कांड की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने निर्दई कुमार और निर्मम मोदी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को सांप सूंघ गया है। अब मुंगेर मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार बरस रहा है। हालांकि अभी तक सीएम नीतीश कुमार का कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन वह बैकफुट पर जरूर आ गए हैं।

Leave a Comment