नई दिल्ली।
Nand Kumar Singh Chouhan Death: भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं, उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के संगठनात्मक कौशल तथा प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना।’

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खंडवा से सांसद और मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान (Nand Kumar Singh Chouhan) का लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। भाजपा सांसद चौहान कोरोना से पीड़ित चल रहे थे, उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चला,उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया। यहीं पर इनका इलाज चल रहा था। वे पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 68 वर्षीय चौहान ने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली और दम तोड दी।आपको बता दें कि वहीं भाजपा सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया है। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं, उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना।’


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।”


वहीं उन्होंने आगे कहा, “नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।”


आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता और खंडवा के लोकप्रिय सांसद नंदकुमार चौहान जी के दुखद निधन से स्तब्ध हूं। वहीं उन्होंने भाजपा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी।आपको बता दें कि नंदू भैया छह बार सांसद, दो बार प्रदेश अध्यक्ष, दो बार विधायक एवं तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे। वो केवल खंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता थे। वहीं उनकी सादगी, स्पष्टता, सौम्यता उनके व्यक्तित्व को अन्य से प्रथक बनाती थी।”

वहीं शर्मा ने आगे कहा, “उनका यूं अचानक जाना भाजपा परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।और उन्होंने कहा ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने का संबल दें।”
धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here