दोस्तो 12 राशियों में से सभी व्यक्ति की अलग-अलग राशि होती है, जिसकी मदद से लोग यह जान पाते है कि आज का दिन उनके लिए कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो कि हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो फिर आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो फिर आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को अच्छा कर सकते हैं।

जानिए आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोरूपणी षष्ठी।

आज का राशिफल

मेष:आज दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। परिवार के अतिरिक्त किसी महिला का हस्तक्षेप कष्टप्रद हो सकता है, बचें। कालसर्प योग तथा अंगारक योग कष्ट देगा। संयम बरतें।


वृष: आज रिश्तों में सुधार होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या फिर भाई का सहयोग मिल सकता है , फिर भी आज मन आपका अशांत रहेगा। एक अज्ञात भय क्रोध में वृद्धि करा सकता है। आज आप संयम से काम लें।

मिथुन: आज आपको शाही खर्च से बचना होगा। चल या फिर अचल संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सार्थक हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध भी मधुर होंगे।

कर्क: आज आपको पिता या फिर धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। त्वचा या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।


सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपका अधीनस्थ कर्मचारी या फिर भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप थोड़े संयम से काम लें।

कन्या: मालव्य योग व्यावसायिक दृष्टि से लाभप्रद होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आज आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: रोग या फिर शत्रु तनाव का कारण हो सकते हैं। आर्थिक और साथ ही व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है। आज आप अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लें।


वृश्चिक: महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आज संपन्न होगा। दूसरे से भी सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास भी सार्थक होगा।

धनु: आज आपके जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन भी और सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष भी बेहद मजबूत होगा। उपहार या फिर सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास और साथ ही सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कुंभ: आज आपको जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या फिर अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आज आपके मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या फिर सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आज आपके मधुर संबंध बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here