राज्यसभा चुनाव और विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाह ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि, अजब सिंह ने मुरैना की सुमावली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्हें ऐंदल सिंह कंसाना ने हराया था और अब वे कांग्रेस के टिकट पर सुमावली से ताल ठोक सकते हैं। विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा की रिक्त 24 सीटों पर आगामी दिनों में होने वाले उपचुनावों को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है। भाजपा के एक बड़े नेता अजब सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अजब सिंह कुशवाह 2014 तक बसपा में थे। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए थे।
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अव कांग्रेस उन्हें सुमावली विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस सीट से भाजपा कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक आए ऐंदल सिंह कंषाना को उम्मीदवार बनाएगी। कंषाना ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
मुरैना जिले में अजब सिंह कुशवाहा भाजपा के एक बड़े नेता माने जाते थे और उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जिले की सुमावली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार ऐंदल सिंह कंषाना ने उन्हें हरा दिया था।
बता दें कि ऐंदल सिंह कंषाना ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं और उन्होंने बीते दिनों कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया था। इसीलिए अभी सुमावली सीट भी खाली है।
भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाहा गुरुवार सुबह भोपाल पहुंचे और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई