मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर दावा किया है कि उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भोपाल में कांग्रेस सेवादल के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता सब देख रही है और सब समझ रही है, वह उपचुनाव में बीजेपी को जबाव देगी।

कमलनाथ ने कहा कि हमने साढ़े 11 महीने के शासन में प्रदेश की जनता को सन्देश दे दिया है। प्रदेश की जनता को बता दिया है कि कांग्रेस की नीतियां और कार्यक्रम क्या हैं। जनता कांग्रेस को भलीभांति समझ चुकी है इसलिए हमे ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहें। जनता के लिए काम करें। जनता को बताएं कि हकीकत क्या है, प्रदेश में क्या चल रहा है।

उन्होंने कहा कि 24 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में जनता हमारे कामो पर फिर मुहर लगाएगी और हम प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जायेगी। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में परिचित कराना आपका काम है। उन्होंने कहा कि अब वो ज़माना नहीं है कि एलान कर दिया तो कांग्रेस को वोट दल गए।

कमलनाथ ने कहा कि विश्व के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सौदा करके सरकार बना लो। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर साहब ने जब संविधान बनाया था तब ये नहीं सोचा था कि भविष्य में ऐसे भी लोग होंगे जो लोकतंत्र का सौदा करेंगे।

वहीँ पार्टी सूत्रों के मुताबिक उपचुनाव की 24 सीटों पर उम्मीदवारों का जनाधार टटोलने के लिए पार्टी की तरफ से आज से सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे में रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपने उम्मीदवार तय करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here