एक बार फिर से संबित पात्रा जीरो के जाल में फंस गए| दरअसल पिछले साल एक लाइव डिबेट शो में संबित पात्रा भारत सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के विजन पर बोल रहे थे| उस डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने उनसे पूछ लिया था कि आप 5 ट्रिलियन के बारे में इतना बोल रहे हैं तो पहले यह बता दीजिए कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? संबित पात्रा तब गौरव बल्लभ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें Troll किया था| अब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे कोरोला संकट के बीच 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है| उसके बाद से संबित पात्रा से पूछा जाने लगा 20 लाख करोड़ में कितनी जीरो होते हैं कांग्रेस प्रवक्ता ने लाइव डिबेट में संबित पात्रा से पूछ लिया 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं जिसका जवाब संबित पात्रा नहीं दे पाए|
LIVE डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछ दिया ये सवाल
इसी पैकेज के ऐलान के बाद हिंदी न्यूज चैनल आजतक पर डिबेट चल रहा था। इस शो में कांग्रेस की तरफ से पार्टी के प्रवक्ता चरण सिंह सापला मौजूद थे तो वहीं बीजेपी की तरफ से उसके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद थे। संबित पात्रा ने पीएम मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापला ने शो में संबित पात्रा से पूछ दिया कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं।
कॉमेडियन कुनाल कामरा ने भी साधा निशाना
वहीं कॉमेडियन कुनाल कामरा ने इस आर्थिक पैकेजे के बहाने बीजेपी के प्रवक्त संबित पात्रा पर चुटकी ली है। कुनाल कामरा ने 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं, बीजेपी प्रवक्ता को गिनने के लिए कहा। कुनाल ने संबित पात्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘धैर्य संबित पात्रा 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं याद करो…।
पहले भी हो चुका है ऐसा
आपको बता दें कि इससे पहले भी संबित पात्रा इस तरह की सिचुएशन से गुजर चुके हैं। दरअसल पिछले साल एक लाइव डिबेट शो में संबित भारत सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के विजन पर बोल रहे थे। उस डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ता ने उनसे पूछ दिया था कि आप 5 ट्रिलियन के बारे में इतना बोल रहे हैं तो पहले ये बता दीजिए कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। संबित पात्रा तब गौरव वल्लभ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।