हड्डियों एवं कंधों के दर्द से परेशान है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

हमारे भागदौड़ की जिंदगी में कई बार कठिन से कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनमें से एक गंभीर परेशानी आती है हड्डियों एवं कंधों का दर्द जो अचानक से उत्पन्न हो जाती है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि ज्यादा देर कंप्यूटर पर काम करने से कंधों में दर्द होने लगता है और यह दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता है।

इस दर्द का सबसे बड़ा कारण हम एक ही दिशा में काम करते हैं तो कंधों का दर्द शुरू हो जाता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए हमें अपने काम करने का दिशा बदलते रहना पड़ता है। अगर आपको कंधों में दर्द शुरू हो जाता है तो सबसे पहले योगा, व्यायाम एवं जिम शुरू कर दे, इससे इस दर्द में राहत मिलेगा। तो आइए आज हम जानते हैं जब आपको हड्डियों एवं कंधों में तेज दर्द होगा तो क्या घरेलू नुस्खे अपनाएं?

हड्डियों एवं कंधों में तेज दर्द से निपटने के लिए हल्दी रामबाण औषधि है। हल्दी में सूजन रोधक गूण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के हड्डी के दर्द को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं हल्दी का सेवन दर्द निवारक के रूप में कैसे करें। इसके लिए हल्दी पाउडर को गर्म दूध में मिलाना होगा। एक ग्लास दूध लें, उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिला दे और साथ में अगर आपके घर में शुद्ध शहद हो दो एक चम्मच मिला दे उसके बाद दूध को पिए।

इसके अलावा एक और जबरदस्त तरीका है जो आपके हड्डियों में दर्द को कम करेगा। एक चम्मच हल्दी का पावडर को नारियल तेल में मिलाएं और दर्द होने वाले स्थान पर मालिश करें। उसके बाद 2 घंटे तक इसी तरह रहे और फिर नहा ले। आपको महसूस होगा कि आपकी हड्डियों का दर्द दूर हो गया है।

हड्डियों के दर्द को भगाने के लिए अदरक भी 1 घरेलू औषधि है। अगर आपको हड्डियों में तेज दर्द है तो अदरक का चाय पींए। अदरक का चाय हड्डियों के दर्द को कम करता है और आपके दिमाग को तरोताजा रखने में मदद करता है।

कंधों के दर्द को कैसे कम करने के लिए लैवेंडर का तेल जबरदस्त काम का है। यह तेल को दर्द निवारक तेल भी कहा जाता है। इसके लिए गर्म पानी में लेवेंडर का तेल डालकर अपने कंधों की मालिश करें। आपको दर्द में जबरदस्त राहत मिलेगी।

सेंधा नमक को दर्द निवारक औषधि के रूप में जाना जाता है। सेंधा नमक में मैग्निशियम सल्फेट की मात्रा पाई जाती है। इससे हमारे कंधे का दर्द आराम मिलता है। सबसे पहले आपको गर्म पानी करना है उसमें 25 ग्राम सेंधा नमक डाल देना है। जैसे ही पानी और सेंधा नमक गर्म हो जाए अब सिकाई की बारी है। हमें एक सूती कपड़े से उस कर्म पानी में भीगा लेंगे और फिर दर्द होने वाले स्थान पर सेकेगें, आप देखिएगा आपको दर्द में राहत मिलेगा।


हमने आपको आज हड्डियों में एवं कंधों का दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताएं जो बेहद काम का है। अगर आपको या जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर अवश्य करें।

Leave a Comment