कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले जबलपुर के नेता सत्येंद्र यादव वापस कांग्रेस में लौट आए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महाराज’ भी भारतीय जनता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस में वापस आ जाएंगे। 

सत्येंद्र यादव जबलपुर में पुराने कांग्रेसी नेताओं में गिने जाते हैं। प्रारंभ से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रहे हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की तब सत्येंद्र यादव ने भी सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में वापस आ गया हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। इन दिनों वह किसी से मुलाकात नहीं कर रहे। जल्द ही वह अपनी कांग्रेसमें वापस आ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here