अक्सर यह देखा गया है जब हम फास्ट फूड खाते हैं उसके तुरंत बाद ही खट्टा डकार, उल्टी एवं गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में हम झटपट किसी मेडिसिन का सहारा ले लेते हैं जो हमें इन कष्टों से निजात दिलाता है। लेकिन अगर आप बराबर एलोपैथी मेडिसिन का सहारा लेंगे तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को तबाह कर देगा।
इसीलिए जब आपको गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याएं हो तो एलोपैथी नहीं होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक दवाओं की ओर रुख कर सकते हैं। होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक दवा और साथ में घरेलू नुस्खे के साइड इफेक्ट्स कम होते हैं या फिर ना के बराबर होते हैं। अगर आपको गैस एवं एसिडिटी की समस्या है बराबर उत्पन्न होती है तो आपको आज हम जबरदस्त घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं-
जब भी आपको गैस की समस्याएं तेज हो तो सभी के घर में अजवाइन होती है। उसके लिए आपको एक छोटी चम्मच अजवाइन में काला नमक एक चुटकी के बराबर मिलाएं और फिर गुनगुना पानी के साथ अजवाइन को चबाकर सेवन करें। आपको तुरंत पेट के गैस में राहत मिलेगी। अगर फिर भी राहत नहीं मिलती है तो पतंजलि का साफी चूर्ण का सेवन करें उससे आपको सही लाभ मिलेगा। हम यहां पर किसी ब्रांड का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं, हम आपसे अपने अनुभव का साझा कर रहे हैं।
एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे हैं लेकिन हम एक आपको कारगर नुक्से बताने जा रहे हैं। पुदीने के पत्ते को पानी में डालें और उस पानी का पूरे दिन सेवन करें। गैस एसिडिटी जैसी गंभीर समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे। कम से कम आपको 1 महीने तक पुदीने का पानी पीना है उसके बाद आप देखना आपमें कितना परिवर्तन आता है।
अगर आपको गैस की समस्याएं ज्यादा होती है तो एक और उपाय हम आपको बता रहे हैं। जब आप भोजन कर लेते हैं तो उसके 1 घंटे बाद इलायची का पानी पिए। 1 लीटर पानी में दो से तीन इलायची डाल दे और उसे 1 घंटे छोड़ दें और वही पानी को आप खाना खाने के 1 घंटे बाद पीएं, इससे गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न नहीं होगी।
गैस एवं एसिडिटी से बचने के लिए अगर आप इन चीजों का चाय पिएंगे तो आपको यह समस्याएं नहीं होंगी। खाना खाने से पहले प्रतिदिन दिन में तीन बार कम से कम जीरा, धनिया एवं सौंफ का चाय पिए। यह जबरदस्त स्वास्थ्यवर्धक औषधि के रूप में काम करेगा।
आइए कुछ बातें बताते हैं अगर आप इन चीजों को अनुकरण कर लेंगे तो गैस की समस्याएं उत्पन्न नहीं होगी। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, और हां कई लोगों का आदत होता है खाना खाने के तुरंत बाद बिछावन पर लेट जाते हैं जो गैस की समस्याएं उत्पन्न करती है। अचार एवं फास्ट फूड खाने से बचें। एक सबसे महत्वपूर्ण बात आप ज्यादा देर तक खाली पेट ना रहे, नहीं तो गैस बन जाएगा। बस इन चीजों को अगर आप फॉलो करेंगे तो गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याएं आपको नहीं होंगी। हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस जानकारी को अपने दोस्तों एवं फैमिली के बीच शेयर करें।