आजकल गुरु और शिष्य के संबंधों को ताड़-ताड़ होते हुए देखा जा रहा है ऐसा ही एक और मामला नैनीताल के कोटाबाग से सामने आया है , जहाँ छात्राओं ने अपने ही कॉलेज के प्राचार्य पर कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।

नैनीताल : कोटाबाग डिग्री के छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजते है, वही छात्राओं ने ये भी बताया कि यही नही फ़ोन कर अपशब्दों का प्रयोग भी करते है। छात्राओं का कहना कि वो बहुत समय तक चुप रही परन्तु कुछ छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और उसकी शिकायत कालाढूंगी थाने में की। प्राचार्य पिछले साल ही स्थान्तरित होकर आये थे. तब से ही इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।

शनिवार को कालाढूंगी थाने में छात्राओं के शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 354 और धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि छात्राओं में बयान दर्ज कर प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। वही ABVP ने इस घटना की निंदा कर प्राचार्य को निलंबित करने की मांग की। छात्रसंघ ने भी इस घटना पर निंदा जताई और प्राचार्य के खिलाफ करवाई करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here