आपको बता दें कि वैसे तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर अपने ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते ही रहते हैं। इसके चलते वो लोगों के निशाने पर भी खूब आते रहते हैं। वही ट्विटर पर अक्सर ही राहुल गांधी की ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं। हालांकि इसके बाद भी कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार ही मोदी सरकार पर निशाना साधना नहीं छोड़ते हैं।
आपको बता दें कि रविवार को भी कॉंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर ये आरोप लगाते हुए कहा कि बोलने की आजादी सिर्फ मन की बात तक ही सीमित है। वही उन्होंने सरकार पर आवाज दबाने का भी आरोप लगाते हुए मन की बात का भी जिक्र किया। हालांकि कॉंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें सुबह ब्रश करने की सलाह दे दी। बता दें कि कॉंग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह अपने ट्वीट में लिखा कि, “बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’ तक सीमित है।”

वहीं इस ट्वीट पर लोगों के कई तरह के रिप्लाई भी आए। एक यूजर ने कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखा कि, “कितनी बार कहा है कि सबेरे ब्रश कर लिया करों। बदबू आती रहती है।”
