बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मधुबनी के राजनगर और पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने विकास के वादे पर आरजेडी (RJD) पर तंज कसते हुए कहा – किया गया बिहार में लालू की पार्टी आ गई तो बिहार के विकास में छेद हो जाएगा।

Read Also : चिराग पासवान पर भड़के जेडीयू नेता अजय आलोक, कहा- एक पैसे की औकात नहीं, हनुमान बने घूम रहे है

उन्होंने कहा कि ऐसे में बिहार की जनता को तय करना है कि उन्हें सुशासन चाहिए या कुशासन। हाईवे चाहिए या अपहरण। उन्होंने कहा कि जो खुद आज तक नहीं बदले, वह बदलाव की बात कर रहे हैं, जिनका चरित्र आज भी अराजक है। वो विकास की बात कर रहे हैं। आरजेडी (RJD) का अब भी अराजक है।

इस दौरान जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर तंज कसते हुए कहा कि – जिनके माताजी और पिताजी 10 लाख लोगों को बिहार से पलायन करा दिया, वह आज 10 लाख लोगों को नौकरियां देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने लालू के 15 साल के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग पहले चले थे चरवाहा विश्वविद्यालय बनाने, चरवाहा विश्वविद्यालय बनाते बनाते चारागाह बना दिया, और चारा घोटाला कर दिया।

Read Also : बिहार चुनाव : उपेंद्र कुशवाहा का ऐलान, सरकार बनी तो 4 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे

जेपी नड्डा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। ऐसे में आज मोदी की सरकार आ गई तो बिहार के विकास की कटोरे में छेद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ का पैकेज दिया जिससे बिहार का विकास प्रगतिशील हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के 1.36 घरों में बिजली पहुंचाई। वही 1.20 लाख घरों में शौचालय बनवाया। और नीतीश कुमार ने 1.41 राशन कार्ड धारकों को ₹1000 देने का काम किया। ऐसे में आप बिहार की जनता को तय करना है कि उन्हें विकास चाहिए कुशासन।

Read Also : मोदी सरकार फेसबुक पर झूठ फैलाने में नंबर वन, फेसबुक ने भी दिया BJP का साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here