दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वे लॉकडाउन 4.0 में क्रिकेट खेलने के लिए हरियाणा चले गए। दरअसल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोनीपत के गन्नोर में एक क्रिकेट एकेडमी के कार्यक्रम में गए थे। वहां क्रिकेट होते देख वे खुद को नहीं रोक पाए और मैच खेलने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिल्ली भाजपा प्रमुख को ट्रोल कर दिया। उन्हें देश की फ्रिक करने की सलाह तक दे डाली।

मनोज तिवारी के कहने पर कार्यक्रम के आयोजकों ने उनके लिए जर्सी का इंतजाम करवाया। इसके बाद वे हेलमेट और पैड लगाकर क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर गए। कार्यक्रम के आयोजक ने मनोज तिवारी के क्रिकेट खेलने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान आईसीसी के नए गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। इतना ही नहीं सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी ख्याल रखा गया।

दूसरी ओर कई लोग आयोजक के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनके मुताबिक मनोज तिवारी ने वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल बिल्कुल भी नहीं रखा। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- ये लोग देश की फिक्र छोड़ ये मार रहे मजे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- यही काम बचा है भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के पास? ये अपने क्षेत्र में जाके जनता की समस्या क्यूं नहीं देखते? एक यूजर ने कहा- लोगों की मदद नहीं करना है, सिर्फ अपना ऐश करना है।

दूसरी ओर, मनोज तिवारी ने भी इस मैच को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुकाबले के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया। उन्होंने कहा, ‘यह एक निजी कार्यक्रम था। मैं पुलिस की इजाजत लेकर वहां गया था। मेरे एक जानकार ने अपनी एकेडमी तैयार की थी उसे ही देखने और एक फ्रेंडली मैच खेलने के लिए बुलाया था। इसलिए मैं यहां चला आया। मुकाबले के बारे में हरियाणा सरकार और स्थानीय अधिकारियों को जानकारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here