टीवी पर एक ऐड आता है जिसे हिंदी भाषा में हम प्रचार करते हैं दाग अच्छे हैं यह ऐड अपने टीवी पर कई बार देखा होगा दरअसल बीजेपी वॉशिंग मशीन की तरह है अगर आप किसी दूसरी पार्टी में है तो आप गुंडे हैं अपराधी हैं लेकिन बीजेपी में शामिल होते ही आप मानो गंगा नहा लिए आप पर सारे केस मुकदमे जो भी दर्ज हैं सारे खत्म हो जाएंगे बुलंदशहर दंगा किसे याद नहीं होगा बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या हो गई थी और उसके मुख्य आरोपी को बीजेपी नेता सम्मान करते हैं यहां तक कि उसे पद भी देते हैं.
बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल शिखर अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जन जागरुकता अभियान की तरफ से सम्मानित किया गया है। इसके लेटर पैड पर मार्गदर्शक मंडल का जिक्र किया गया है जिसमें बड़े-बड़े भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं।
इस सम्मान पत्र पर जिस मार्गदर्शक मंडल का जिक्र किया गया है उसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, असली चौबे और धर्मेंद्र प्रधान के नाम हैं।
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल अग्रवाल बेल पर जेल से बाहर है। इस सूचना को ट्विटर पर शेयर करते हुए पत्रकार मोहम्मद जुबेर लिखते हैं-
इंस्पेक्टर सुबोध की बेरहमी से हत्या करने के 19 महीने बाद, मुख्य आरोपियों में से एक शिखर अग्रवाल को अब प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान का जिले का जनरल सेक्रेटरी बना दिया गया है।
दरअसल आज से डेढ़ साल पहले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह जब उन्मादी दंगाइयों की भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे तो इंस्पेक्टर की ही हत्या कर दी थी। जिससे योगी सरकार के अंदर पुलिस प्रशासन की लाचारगी को देखा समझा जा सकता है।