बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरएलएसपी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को गया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू यादव और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इन लोगों ने 15-15 साल बिहार पर राज कर बिहार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
यह भी पढ़ें : TRP घोटाला : रिपब्लिक टीवी का मालिक फरार, जल्द हो सकती हैं अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी
उन्होंने कहा कि इतने सालों तक बिहार बिहार में सत्ता में होने के बावजूद उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। आज शिक्षा और स्वास्थ की हालत बहुत ही बदतर हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण आज बिहार वासियों को इलाज के लिए दिल्ली जैसे राज्यों में जाना पड़ता है। शिक्षा के लिए युवाओं को बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में जाना पड़ता है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो 4 उप मुख्यमंत्री बनाएंगे, और बिहार में सरकारी अस्पताल में इलाज की स्थिति और शिक्षा को हम पूरी तरह सुदृढ़ करेंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल और एनडीए द्वारा दिए गए रोजगार के वादों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने बिहार को 15-15 सालों तक बिहार को बर्बाद किया। क्या वह 10 लाख और 19 लाख नौकरी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : किसानों ने भारतीय इतिहास में पहली रावण के जगह मोदी की पुतला फूंका, देखे Vedio-