आसाराम, राम-रहीम जैसा एक और केस पंजाब में सामने आया है. यहां दो महिलाओं से बलात्कार के मामले में पंजाब पुलिस ने एक आश्रम के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है. एक आश्रम में आश्रम प्रमुखों पर 2 युवतियों से रेप कर उन्हें बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। लॉकडाउन के बीच आश्रम में बंधक बनी युवतियों ने बड़ी हिम्मत से काम लिया और अपने साथ हुई इस ज्यादती का खुलासा कर खुद को वहां से छुड़़ाया।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, कुछ समय पहले आश्रम के दो सहवासियों–सूरज नाथ और नचतर नाथ– ने उनके साथ बलात्कार किया था
चेलों की शिकायत करने पर गुरुओं ने किया रेप:
पीड़िताओं के मुताबिक रविवार को वो सूरज नाथ और नछत्तर नाथ की शिकायत लेकर आश्रम में पहुची थीं। आश्रम के दो प्रमुखों गिरदारी नाथ और गिरधीरीर वरिंदर नाथ के पास पहुंचकर उन्होंने उनके चेलों की गंदी हरकत के बारे में बताया। लेकिन बजाए इसके कि दोनों पुजारी महिलाओं को सुरक्षा या कानूनी मदद मुहैया कराते इन दोनों ने भी उनके साथ आश्रम के अंदर ही दुष्कर्म किया.
युवती की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। अनुसूचित जाति आयोग के एक सदस्य ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने आश्रम में छापा मारकर बंधक बनाई गई दोनों लड़कियों को छुड़ा लिया और दोनों आश्रम प्रमुखों को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने इन दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। यहां के उप पुलिस अधीक्षक गुरप्रताप सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दोनों आश्रम प्रमुखों की गिरफ्तारी हुई है।