Utterpardesh : आप सब तो यह जानते ही हैं कि आमतौर पर शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो वह घूंघट में होती है और कुछ भी कहने में उसे काफी संकोच भी होता है। लेकिन वही अब एक ऐसा चौका देने वाला मामला सामने आया है जिसमें नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही अपने पति को जोरदार थप्पड़ लगा दिया।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची और महिलाएं नई दुल्हन का स्वागत करने की रस्म अदा कर रही थी इसी दौरान पत्नी ने अपने ही पति को थप्पड़ जड़ दिया।

नई दुल्हन ने दूल्हे मियां को जैसा ही थप्पड़ लगाया तो वहां पर भारी बखेड़ा शुरू हो गया। इसके बाद हंगामे के बीच दुल्हन ने शादी का जोड़ा उतार फेंका और फिर सादे लिबास में अपने मायके वापस लौट गई।

वही इसके बाद यह मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि पहले पंचायत और फिर थाने तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की शादी हुई थी उसका पहले से कोई प्रेम प्रसंग है और यही वो वजह रही कि उसने ससुराल पहुंचते ही उसने बगावत कर दी।

जौनपुर के लवायन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी खेतासराय थाना इलाके के एक गांव में हुई। शादी विवाह का आयोजन भी धूमधाम के साथ किया गया। रविवार की सुबह दूल्हे मियां दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचे। महिलाएं नई दुल्हन कि परिछन कर रही थी इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ लगा दिया।

वही इस घटना के बाद पहले कुछ लोगों ने सोचा कि दुल्हन के ऊपर कोई बुरा साया है इसके लिए झाड़-फूंक का इंतजाम भी किया गया लेकिन बाद में मामला प्रेम प्रसंग का मामला निकला। मामला पंचायत पहुंचा, दुल्हन को समझाने बुझाने की कोशिश हुई लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो उसे वापस से मायके जाने दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here