राजीव त्यागी के निधन के बाद संबित पात्रा पर भड़के लोग, बोले- पात्रा को गिरफ्तार करो

राजीव त्यागी के निधन के बाद जहां एक ओर तमाम राजनेता और पत्रकार शोक व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर संबित पात्रा के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है।

https://twitter.com/imMAK02/status/1293627658975117312?s=19

हजारों की संख्या में लोग संबित पात्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी अपने आखिरी डिबेट के लिए आज तक के दंगल में शामिल हुए थे जिसमें संबित पात्रा उन पर जोर जोर से चिल्ला रहे थे। उन्हें जयचंद बताते हुए नकली हिंदू करार दे रहे थे और टीका लगाने के औचित्य पर सवाल उठा रहे थे। इस बहस के ठीक बाद उन्हें दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डॉक्टर ने भी इस बात को कंफर्म किया है कि राजीव त्यागी को अटैक उसी वक्त आया जब वो टीवी डिबेट कर रहे थे।
इसके बाद टीवी डिबेट का वह खास हिस्सा, जिसमें संबित पात्रा राजीव त्यागी पर हमलावर हुए हैं, सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है और लिखा जा रहा है कि इस तरह की हिंसक भाषा में बातचीत के बाद ही राजीव त्यागी को अटैक आया है।

इसके साथ ही #ArrestSambitPatra का हैश टैग चलाया जा रहा है।
मुंबई यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट गणेश कुमार यादव लिखते हैं- हार्ट अटैक के ठीक पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा राजीव त्यागी के लिए भयानक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। यह भाजपा का कल्चर है कि दूसरों को परेशान किया जाए।

इसके साथ ही कांग्रेस के ये युवा नेता भी #ArrestSambitPatra का हैशटैग लगाते हैं।

हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि तो मेडिकल जांच के बाद ही की जा सकती है कि फटकार की भाषा का कितना असर हुआ था मगर टीवी डिबेट में इस्तेमाल की जा रही जहरीली भाषाओं के तमाम नुकसान जगजाहिर हैं। इसलिए कम से कम ऐसी अमर्यादित भाषाओं पर लगाम लगनी चाहिए।

Leave a Comment