आपको बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने एक आपत्तिजनक बयान देते हुए रोहतक में किसानों से कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के विधायक आंए तो फिर उसे नंगा करके पोल से बांध देना।

गौरतलब है कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेता तीनों नए कृषि कानून के खिलाफ हैं। कृषि कानूनों का विरोध करते हुए नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने इसी साल 11 जनवरी को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। अभय चौटाल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और साथ ही जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के चाचा हैं। हरियाणा में जेजेपी और साथ ही बीजेपी की गठबंधन की सरकार है।

बता दें, नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला का ये बयान ऐसे समय में आया है जब शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण नारंग को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने घेर लिया था और फिर उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए थे।

किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायनक की गाड़ी पर कालिख भी पोत दी थी। बता दें कि यह घटना मुक्तसर की है। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से जवाब भी मांगा है।

वहीं बीजेपी विधायक के साथ हुई इस बदसलूकी को लेकर पुलिस ने 7 किसान नेताओं और साथ ही 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इस हमले कोर लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर रविवार को प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के कांग्रेस सरकार के खिलाफ भी नारे लगाते हुए कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रमुख अश्विनी शर्मा ने कहा, क्या “क्या विपक्षी पार्टी (बीजेपी) को अपना विचार रखने का अधिकार नहीं है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here