Horoscope Today 22 May 2021: ज्योतिष शास्त्र विज्ञान की ही एक प्रमाणित शाखा है। इस शास्त्र के माध्यम से जातकों को भूत, वर्तमान और भविष्य से जुड़ी घटनाओं का अनुमान मिलता है। जिससे जीवन की एक सार्थक दिशा तय हो सकती है। किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। पंचांग के अनुसार 22 मई 2021 शनिवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा आज का राशिफल।


मेष दैनिक राशिफल(Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों को आज के दिन के धन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय के लिए किसी बैंक व संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है। आज लिए गए कर्ज को उतारना आपके लिए कठिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। मन की इच्छाओं को सीमित रखें और बचत पर फोकस करें। अनावश्यक खर्च भविष्य के लिए परे शानी खड़ी कर सकता है।


वृष दैनिक राशिफल(Taurus Daily Horoscope)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी, लेकिन सावधानी बरतें। आज पांव में चो ट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि आगे चलकर इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। आज शाम किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।


मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी शारीरिक बीमारी से पीड़ित हैं, तो शारीरिक क ष्ट में वृद्धि हो सकती है। आज आपको व्यर्थ में धन खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्तिथि बिगड़ सकती है। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope)


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज उनके प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज मामा पक्ष से भी प्रेम व सहयोग मिलने की भरपूर संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके श त्रु परे शान नजर आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट की संभावना है, जो आपने परिश्रम किया है, आज आपको उसका उत्तम फल प्राप्त होगा।



सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक रूप से कुछ परे शान रहेंगे। जिसके कारण आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दोपहर के समय इसमें राहत मिलती दिख रही है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई क ष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। यदि ससुराल पक्ष से आज कोई धन की मदद मांगता है, तो सोच समझ कर दें, क्योंकि इससे रिश्तों में दरार आ सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल(Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यों अधूरे कार्यो को पूरा कर लेंगे। आज आपको आलस्य को त्याग कर अपने व्यवसाय व घर के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको अवश्य पूरा करना होगा। आपको अपने माता-पिता का सहयोग व सुख यथेष्ट रूप से प्राप्त होगा। जीवन साथी से कुछ शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ धन व्यय के भी योग है। आज यदि आप मन से लोगों का भला भी सोचेंगे, तो वह इसको आपकी मजबूरी व स्वार्थ समझेंगे, इसलिए परे शान ना हो।


तुला दैनिक राशिफल(Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप के अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आज दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी सेवा दिल से करेंगे। यदि नौकरी और व्यवसाय में नए कार्यों पर निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह आगे चलकर आपको भरपूर लाभ देगा। यदि कोई पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा होना है, तो वह आज हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता के साथ ही उसे होने देना है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहने वाला हैं। आज आप मानसिक रूप से कुछ तना व में रहेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए किए गए आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। यदि आपका कोई कानूनी वि वाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में आज किसी भी वाद-विवा द में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज शाम किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते है।


धनु दैनिक राशिफल(Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के दरवाजे खोलेगा। आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक व राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती दिख रही है। पुण्य कार्य में धन भी व्यय करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सुधरोगी। शाम से लेकर रात तक आज पेट का विकार होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें तथा खान-पान पर संयम बरतें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। आज फिजूल खर्ची भी बढ़ सकती है। जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छे होंगे। मामा पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलीभूत होगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल(Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए कार्य सिद्धि का होगा। आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक से नई नई खोज करके अपने व्यापार को चरम तक पहुंचाना होगा। अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें, ज्यादा ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुक सान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।


मीन दैनिक राशिफल(Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह संबंधित कोई विवा द चल रहा है, तो वह आज हल होगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध रखने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान मिलने से आप का मनोबल भी ऊंचा होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here